फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fed up with the harassment of their son and daughter-in-law, an old couple committed suicide by jumping in front of a train

Bulandshahar News: बेटे-बहू के उत्पीड़न से तंग वृद्ध दंपती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Fed up with the harassment of their son and daughter-in-law, an old couple committed suicide by jumping in front of a train
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर सुसाइड करने वाले वृद्ध दंपति के परिजन पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड
बुलंदशहर। रेलवे स्टेशन के निकट शनिवार रात वृद्ध दंपती ने संगम एक्सप्रेस के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। जीआरपी को उनके पास से मिले सुसाइड नोट के अनुसार बेटे-बहू और पौत्र के उत्पीड़न से दंपती परेशान था। बेटे और बहू ने उनकी सारी संपत्ति हड़पने के बाद शनिवार को घर से भगा दिया था।
विज्ञापन

मूलरूप से देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव काहिरा निवासी सेवानिवृत्त रोडवेजकर्मी बिशन चंद शर्मा (70) अपनी पत्नी हरवती देवी (65) के साथ बुलंदशहर नगर की बीसा कालोनी में बेटे सुशील के परिवार के साथ रहते थे। शनिवार रात को बिशन पत्नी हरवती के साथ घर से कहीं निकल गए थे। देर रात तक भी वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी। देर रात जीआरपी ने दोनों के शव रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पड़ा होने की सूचना दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि वृद्ध दंपती काफी देर से स्टेशन के दूसरे छोर पर बैठा हुआ था। संगम एक्सप्रेस के आने पर वृद्ध ने पत्नी का हाथ पकड़कर छलांग लगा दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बकाया कि पत्नी ने उन्हें रोकना चाहा लेकिन हाथ पकड़े होने की वजह से वह भी इंजन से जा टकराईं। ट्रेन से कटने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी को वृद्ध की जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने अपनी व पत्नी की मौत का जिम्मेदार अपने पुत्र-पुत्रवधू व पौत्र को ठहराया है। जीआरपी ने मामले में सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारी रकम हड़पकर बेटे-बहू ने घर से निकाला
बिशन चंद शर्मा ने एसएसपी को संबोधित करते हुए सुसाइड नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है कि दंपती के ऊपर उनके बेटे सुशील, पुत्रवधू अनीता व पौत्र ने 18 मार्च को हमला किया था। गाली-गलौज के साथ काफी अभद्रता की थी। उन्होंने लिखा कि बेटे और पुत्रवधू को उन्होंने 31.60 लाख रुपये और सोने के जेवरात दिए थे। उसे वापस मांगा तो देने से इन्कार कर दिया। शनिवार शाम को उन्हें अपने मकान से निकाल दिया। इसलिए दोनों ने आत्महत्या करने का विचार बनाया है। अंत में लिखा है कि आरोपी पुत्र, पुत्रवधू व पौत्र के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उनसे रकम लेकर आधी-आधी मेरे भाई व बहन को दे दी जाए।

18 वर्ष साल पहले एक बेटे की हो गई थी मौत
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद बिशन चंद शर्मा के एक भाई ने बताया कि उनके एक बेटे की मौत 18 साल पहले हो गई थी। वह शादी कार्यक्रम से अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से लौट रहा था। दादरी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी जान चली गई थी। बेटे की मौत के बाद से बिशन चंद शर्मा परेशान रहते थे।




मामले में सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी पुत्र, पुत्रवधू व पौत्र के खिलाफ जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज की है। जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति पूर्ण रूप से स्पष्ट हो सकेगी। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed