{"_id":"587280a54f1c1b1629ba8350","slug":"farmers-will-boycott-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे किसान
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर 124 दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने विस चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। साथ ही किसानों ने रेल रोको आंदोलन के लिए भी रणनीति बनाई है।
अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर मैना-मौजपुर गांव के किसान धरने पर बैठे है। शासन-प्रशासन तक अपनी गुहार लगा चुके किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। 124 दिनों में किसानों को आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन
किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता वह फ्रेट कॉरीडोर का काम नहीं होने देंगे और धरना जारी रखेंगे। आंदोलन को धार देते हुए रेल रोकने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। धरने पर सुग्रीव सोलंकी, इंद्रमणि शर्मा, अजय चौधरी, उदयवीर, केहर सिंह, मेघराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन