फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers surrounded Jahangirpur police station

Bulandshahar News: किसानों ने जहांगीरपुर थाने का किया घेराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded Jahangirpur police station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जहांगीरपुर। थाना परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। किसानों ने पुलिस पर अवैध खनन और जबरन चालान काटने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे तक धरना चला। दोपहर दो बजे सीओ के पहुंचने के बाद धरना समाप्त किया गया।
धरने पर बैठे भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने बताया कि विभागों की ओर से किसानों का शोषण तो किया जा रहा है, लेकिन उनकी सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लगातार मांग के बावजूद निराश्रित पशु नहीं पकड़े गए हैं, जिससे किसानों की फसल नष्ट हो रही है। जहांगीरपुर व खुर्जा क्षेत्र में भूमाफिया अवैध खनन का कार्य कर रहे हैं, पुलिस की ओर से उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के कर्मचारी बिल वसूली के लिए गांव-गांव घूम रहे हैं, लेकिन जहां पर कनेक्शन के आवेदन पड़े हैं। वहां पर कोई कर्मचारी नहीं जा रहा है। तानाशाही अधिकारी कर रहे हैं और कर्मचारी माल खा रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांग पूरी नहीं हुई तो अगले माह जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। सुबह 10 बजे शुरू हुआ धरना दोपहर दो बजे समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने की सूचना पर पहुंचे सीओ वरुण कुमार सिंह ने मांगों को लेकर सभी विभाग के अधिकारियों से बैठकर वार्ता करने और अधिकांश मांग पूरी होने का आश्वासन दिया। इस दौरान वीरेंद्र यादव, आलोक चौधरी, लोकेंद्र, सुरेंद्र मलिक, मदन सिंह, भूदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed