{"_id":"6ae5b524fbe6a86a3b0421a3","slug":"farmers-staged-protest-demanding-sugarcane-price-of-rs-700-per-quintal-in-bulandshahar-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में किसानों की हुंकार: कहा- 700 रुपये कुंतल हो गन्ने का भाव, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में किसानों की हुंकार: कहा- 700 रुपये कुंतल हो गन्ने का भाव, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
Sat, 31 Oct 2026 03:00 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 31 Oct 2026 03:00 PM IST
सार
बुलंदशहर में गन्ना किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसानों ने गन्ने का मूल्य 700 और गेहूं का 5,000 रुपये प्रति कुंतल करने समेत कई मांगें उठाईं। मांगें पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला संवाद
विस्तार
बुलंदशहर में गन्ना किसानों की मांगों को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने गन्ना रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। रैली में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष किसानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
रैली बाईपास स्थित संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय से शुरू हुई। बाईपास, डीएवी फ्लाईओवर, लल्ला बाबू चौराहा होते हुए रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां संगठन ने जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि किसान महंगाई और आपदा से पीड़ित है। किसानों की मांग है कि गन्ने का समर्थन मूल्य 700 रुपये प्रति कुंतल किया जाए और गेहूं का रेट 5,000 रुपये कुंतल किया जाए। धान और अन्य फसलों के समर्थन मूल्य बढ़ाने और सभी किसानों के सभी बैंकों के लोन का ब्याज माफ करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो निकट भविष्य में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।