फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmer's son brought glory to the district

Bulandshahar News: किसान के बेटे ने किया जिले का नाम रोशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
ऊंचागांव। क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी पवन कुमार ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा-2024 के घोषित परिणाम में 239वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। पवन की इस सफलता पर परिजनों में खुशी की लहर है। साथ ही उसे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

पवन कुमार के पिता मुकेश कुमार किसान हैं और माता सुमन देवी गृहणी है। उनकी चार बहने हैं। सबसे बड़ी बहन गोल्डी बीए की परीक्षा के बाद एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं। दूसरी बहन सृष्टि वर्तमान में बीए की परीक्षा दे रही है। सबसे छोटी बहन सोनिया कक्षा 12 की पढ़ाई कर रही है। पिता मुकेश कुमार ने अपने पुत्र की कामयाबी पर खुशी जताते हुए कहा कि मेरा सपना पूरा हो गया। पवन ने 2017 में नवोदय स्कूल से इंटर की परीक्षा पास की थी। इसके बाद इलाहाबाद से बीए की परीक्षा पास की थी। बाद में दिल्ली एक कोचिंग सेंटर में सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की। कुछ विषयों की कोचिंग के साथ-साथ वेबसाइट की मदद ली। दो वर्ष कोचिंग के बाद अधिकतर समय उन्होंने अपने रूम पर रहकर सेल्फ स्टडी की। पवन कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और बहनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed