फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers put the jam on the motorway -91

किसानों ने हाईवे-91 पर लगाया जाम

Sat, 03 Sep 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 03 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers put the jam on the motorway -91
किसान - फोटो : अमर उजाला

 किसानसभा के नेतृत्व में तहसील पहुंचे किसानों ने शुक्रवार को हाईव-91 पर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक हाईवे पर किसानों ने जमकर नारेबाजी की, इसके चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर किसी तरह जाम खुलवाया।

विज्ञापन


किसानों अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।  
मजदूर कर्मचारियों के देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे क्षेत्रीय किसान सभा के बैनर तले काफी संख्या में किसान तहसील पहुंचे। किसानों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और नारेबाजी। किसानसभा अध्यक्ष मेघराज सोलंकी ने कहा कि दो साल से जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, तब से किसान मजदूरों की हालत खराब है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी किसानों ने फसलों के लाभकारी दाम दिए जाने, भूमि अधिग्रहण कानून किसानों के पक्ष में बनाए जाने समेत पांच सूत्री मांगें रखी। उधर, जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर अपनी मांगे रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 किसानों के हंगामे के कारण एनएच-91 करीब 20 मिनट तक जाम रहा। जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। प्रदर्शन करने वालों में अमरपाल सिंह, मीरपाल सिंह, लखपत सिंह, युसुफ खां, अजयपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed