फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers fight the battle of their right to unite

एकजुट होकर किसान लड़ेंगे अपने हक की लड़ाई

Wed, 14 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 14 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers fight the battle of their right to unite
फ्रेट कॉरिडोर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

फ्रेट कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के उचित मुआवजे की मांग और फसलों पर जेसीबी चलाने के विरोध में मैना मौजपुर गांव में सातवें दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। किसानों ने प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। किसानों ने न्याय मिलने तक अपने हक की लड़ाई लड़ते रहने की बात कही।

   फ्रेट कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर मैना मौजपुर गांव में धरने पर बैठे किसानों का गुस्सा प्रशासन के खिलाफ बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सातवें दिन धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि जब तक शासन प्रशासन से उचित कार्रवाई कर आश्वासन नहीं मिलता तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


धरने का संचालन करते हुए महेंद्र चौधरी ने कहा कि किसानों की फसल पर जेसीबी चला दी गई। इसके बाद किसानों का दर्द सुनने के लिए कोई नहीं आया। विनोद चौधरी ने कहा कि किसानों पर बहुत जुल्म हुआ है। जब तक उचित मुआवजा नहीं मिला किसान अपनी जमीन नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रमणि शर्मा ने कहा कि 20 गांव के किसान एकजुट होकर अपनी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। धरने पर सुग्रीव सोलंकी उदयवीर, सौरभ, कमला, संतोष देवी, मंजू देवी, देवराज सोलंकी, श्यौराज सोलंकी, भालचंद्र, नवल सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed