फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   farmers divided on chakbandi issue in jhajhar

चकबंदी पर झाझर के किसानों में दो फाड़

Sat, 18 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Sat, 18 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
farmers divided on chakbandi issue in jhajhar
किसान - फोटो : अमर उजाला
झाझर में चकबंदी को लेकर किसान दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट जहां धरनास्थल पर चकबंदी प्रक्रिया का विरोध कर रहा है तो दूसरे पक्ष ने शनिवार को चकबंदी का स्वागत कर कलक्ट्रेट में नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस बीच किसान और जिला स्तरीय अफसरों के बीच करीब दो घंटा बंद सभागार में वार्ता हुई।
विज्ञापन


झाझर के ग्राम प्रधान पति जमील अहमद के नेतृत्व में शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सैकड़ों किसान मलका पार्क में जमा हुए। किसानों के साथ 60-70 महिलाएं थीं। मलका पार्क से किसान जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने हाथों में स्लोगन लिखे हुए बैनर और तख्तियां थीं।
विज्ञापन


विरोध-प्रदर्शन में शामिल 20 किसानों को डीएम ने वार्ता के लिए बुलाया। किसान और जिला स्तरीय अफसरों के बीच कलक्ट्रेट सभागार में करीब दो घंटे तक वार्ता चली। वार्ता में किसानों ने चकबंदी को लेकर सुझाव दिए और धरने पर बैठे किसानों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों ने कहा गांव 40 प्रतिशत चकबंदी हो चुकी है। ऐसे में यदि चकबंदी रोक दी गई तो बाकी ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। इस मौके पर आरिफ भाटी, सुरेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, जमील अहमद, सलीम, खलील, आजाद घोसी आदि मौजूद रहे।



जनमत संग्रह कराएगा प्रशासनः बुलंदशहर। झाझर में चकबंदी रुकेगी या जारी रहेगी, इसके लिए प्रशासन डोर टू डोर जनमत संग्रह करवाएगा।  एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि इस संबंध में प्लानिंग कर ली गई है। जल्द ही गांव में डोर टू डोर जनमत संग्रह का काम शुरू हो जाएगा।  जनमत संग्रह कराने का मकसद पारदर्शी ढंग से विवाद को खत्म करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed