फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers demonstrated by taking out a tractor rally

Bulandshahar News: ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated by taking out a tractor rally
बीबीनगर थाना प्रभारी को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर/खुर्जा/अनूपशहर/स्याना। किसानों की समस्याओं के लिए भाकियू टिकैत गुट के बैनर तले जिले की सात तहसीलों में किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने सभी तहसीलों में मांगों का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं किया तो कलक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिले की सातों तहसील में ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अरब सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुर्जा तहसील में प्रदर्शन किया और अधिकारियों पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। अनूपशहर में संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली अनिवास से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए तहसील पहुंची और कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। महापंचायत में पहुंचे एसडीएम अनूपशहर नवीन कुमार ने किसानों की समस्याओं को सुना एवं जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। स्याना में भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दयाचंद त्यागी के नेतृत्व में तहसील कार्यालय में पहुंचकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सीपी पांडेय को सौंपा। कहा कि तहसील क्षेत्र के गांव बरहाना में पानी की टंकी की पाइपलाइन डालने के खुदाई की गई थी, लेकिन गड्ढों को नहीं भरा गया, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू तहसील अध्यक्ष केडी त्यागी ने कहा कि किसानों की फसलों को आवारा पशुओं द्वारा बर्बाद किया जा रहा है। अविलंब पशुओं को पकड़वाया जाए। इस दौरान चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही किसानों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। मौके पर भूरा पंडित, सुधीर चौधरी, सौरभ प्रधान, अमरपाल, प्रेमपाल, रिंकू, विनोद, ओमवीर, भोला सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह, सुबोध भाटी, रोहित चौहान व मुकेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाकियू ने छह सूत्रीय मांगों का दिया ज्ञापन
बीबीनगर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम का छह सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। किसानों ने एमएसपी की गारंटी, अग्निवीर योजना की समाप्ति, अविलंब बकाया गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं का स्थाई समाधान, उर्वरक के साथ लगेज की अनिवार्यता समाप्त करने व समस्त बिजली समस्याओं का समाधान को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार दूबे को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने इसके बाद नगर में एक विशाल ट्रैक्टर रैली भी निकाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article