फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers can get crop insurance till 25th August

Bulandshahar News: अब किसान 25 अगस्त तक करा सकते हैं फसल बीमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। किसान अब 25 अगस्त तक फसल का बीमा करा सकते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पहले अंतिम तिथि 31 जुलाई और फिर 10 अगस्त जारी की थी। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अगर फसल ओलावृष्टि, जलभराव, भूस्खलन आदि के कारण नष्ट हो जाती है, तो उनको बीमित राशि का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए अब 25 अगस्त तक का समय दिया गया हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत धान, मक्का, बाजरा, उड़द, अरहर की फसल को शामिल किया है। बताया कि किसान इन सभी फसलों का नजदीकी जनसेवा केंद्र पर आधार कार्ड, बचत बैंक खाता की पासबुक, जमीन की खतौनी की कॉपी लेकर फसल बीमा करा सकते हैं। प्राकृतिक आपदा से फसलों की क्षति होने के 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना दें। बीमा कंपनी सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति की धनराशि खाते में भेज देगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed