{"_id":"65735120baef3938ae079089","slug":"farmer-welfare-centers-will-be-built-in-gulavathi-and-secunderabad-with-a-cost-of-rs-150-crore-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-8234-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गुलावठी व सिकंदराबाद में 1.50 करोड़ रुपये से बनेंगे किसान कल्याण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गुलावठी व सिकंदराबाद में 1.50 करोड़ रुपये से बनेंगे किसान कल्याण केंद्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। जिले के किसानों के लिए राहत की खबर है। 1.50 करोड़ रुपये से सिकंदराबाद और गुलावठी में किसान कल्याण केंद्र बनेंगे। एक केंद्र के निर्माण पर 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों केंद्र बनाने के लिए जिला कृषि अधिकारी ने एसडीएम को पत्र भेजकर जमीन की मांग की है।
जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने बताया कि खुर्जा में किसान कल्याण केंद्र के लिए जमीन चिन्हित कर ली है। इसके निर्माण का प्रस्ताव बनाकर निदेशालय को भेज दिया है। वहीं, अब शासन से सिकंदराबाद और गुलावठी में भी किसान कल्याण केंद्र बनाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। किसान कल्याण केंद्र के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को पत्र लिख दिया गया है। संभावना है कि जल्द ही जमीन मिल जाएगी। किसान कल्याण केंद्र में किसानों को खाद, बीज, यंत्र और प्रशिक्षण एक स्थान पर मिलेगा। अभी तक किसानों को खाद और बीज तो समिति के जरिए उपलब्ध हो जाते हैं लेकिन दवा और प्रशिक्षण के लिए उन्हें अलग-अलग जगहों पर जाना होता है। इससे न सिर्फ समय ज्यादा लगता है, बल्कि आने-जाने में अतिरिक्त खर्च भी होता है। किसानों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए प्रदेश सरकार किसान कल्याण केंद्र स्थापित कर रही है। किसान कल्याण केंद्र पर कृषि विभाग की ओर से कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जो किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे।