{"_id":"dbbd125892640a49fe721d097496b6ed","slug":"farmer-deid-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी ट्राली के नीचे दबा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी ट्राली के नीचे दबा किसान
अमर उजाला, औरंगाबाद
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव राजगढ़ी बंबे के पास शनिवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से किसान की मौत हो गई।
अगौता के गांव किसौली की मढैया निवासी चौधरी खुशीराम का 40 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार शनिवार को अनामिका शुगर मिल पर ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना डालने के लिये आया हुआ था।
देर रात करीब 9 बजे गांव वापस लौटते समय औरंगाबाद-पवसरा मार्ग स्थित राजगढ़ी रजवाहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को मोड़ने के दौरान ट्रैक्टर गहरी खाई में जाकर गिर गया। उसके नीचे दबकर कृष्ण की मौत हो गई।
रजवाहे में ट्रैक्टर पड़े होने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
एसओ औरंगाबाद बीएस बिसारे ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।