फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmer assaulted for demanding return of Rs 98 lakh grabbed in the name of deed of sale

Bulandshahar News: बैनामा के नाम पर हड़पे 98 लाख रुपये वापस मांगने पर की किसान से मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Farmer assaulted for demanding return of Rs 98 lakh grabbed in the name of deed of sale
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर 98 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया। एक साल बाद जब पीड़ित जमीन अपने नाम कराने आया तो आरोपियों ने मारपीट कर भगा दिया। पीड़ित ने सोमवार को सीओ खुर्जा को लिखित शिकायत दी है।

मूलरूप से पहासू के अटेरना गांव निवासी राकेश कुमार आर्य वर्तमान में परिवार के साथ मध्यप्रदेश में रह रहे हैं। पीड़ित मुख्य रूप से किसान हैं। पीड़ित ने बताया कि खुर्जा में तहसील रोड पर विजयनगर कॉलोनी के पीछे 7.31 बीघा जमीन बिकाऊ थी। यह जमीन उस्मापुर गांव निवासी चार भाइयों के नाम थी। इसी जमीन को खरीदने के लिए सौदा तय हुआ, इसमें जमीन की कीमत तीन करोड़ 94 लाख रखी गई।
विज्ञापन


इसमें दोनों पक्षों के बीच 15 फरवरी को बैनामा तैयार हुआ, इसमें पीड़ित ने जमीन मालिकों को 98,01,100 रुपये दिए थे। इसमें तय हुआ कि 14 अगस्त 2024 तक सारी रकम देनी होगी। इसी दौरान पीड़ित ने उक्त जमीन पर चार दीवारी करवा दी। सोमवार को पीड़ित उक्त जमीन पर देखने आया और उसके कागज की रजिस्ट्री की मांग की। तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जमीन बेचने से इन्कार कर दिया। पीड़ित ने उसके द्वारा दिए गए रुपये वापस करने को कहा तो उसके साथ मारपीट की। सीओ खुर्जा वरुण कुमार सिंह का कहना है मामले की शिकायत मिली है। इसमें पुलिस स्तर से जो जांच होगी वह कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed