फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fake seal of Anupshahar police station, revealed in RTI

Bulandshahar News: अनूपशहर थाने की बनाई फर्जी मुहर, आरटीआई में खुलासा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Fake seal of Anupshahar police station, revealed in RTI
अनूपशहर। चेक बाउंस के मामले में न्यायालय में आरोपी बुद्धसैन शर्मा ने अनूपशहर थाने की फर्जी मुहर लगाकर शिकायती पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। पीड़ित ने जब मामले में थाने से आरटीआई मांगी तो थाने से शिकायती प्रार्थना पत्र के फर्जी मुहर लगाकर पेश करने की बात सामने आई है। अब एसएसपी के आदेश के बाद अनूपशहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सलामतपुर निवासी विरेन्द्र कुमार शर्मा ने बीते दिनों एसएसपी एक शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि गांव निवासी बुद्धसैन शर्मा अपने परिजनों के साथ दिल्ली में रहते हैं। वर्ष 2017-18 में बुद्धसैन ने अपनी करीब 40 बीघा जमीन पीड़ित को बेचने की बात कही थी, इसके लिए 60 लाख रुपये की रकम तय हुई थी।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने आरोपी को उसी दौरान 60 लाख रुपये नकद दे दिए थे, साथ ही आरोपी ने जल्द ही जमीन का बैनामा कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन आरोपी ने बैनामा नहीं किया। नकदी देते वक्त पीड़ित पक्ष को आरोपी ने पचास लाख और दस लाख रुपये का चेक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के न आने पर पीड़ित ने अपनी रकम वापस पाने के लिए दोनों चेक बैंक में लगा दिए थे लेकिन दोनों बाउंस हो गए। फरवरी 2024 में आरोपी ने न्यायालय में एक शिकायती प्रार्थना पत्र लगाया, जिसमें उसने बताया था कि उसके दो चेक कहीं गुम हो गए थे।
आरोपी के दिए गए प्रार्थना पत्र पर अनूपशहर थाने की भी मुहर लगी हुई थी। जांच में सामने आया कि बुद्धसैन शर्मा ने अनूपशहर थाने की फर्जी मोहर बनवाकर प्रार्थना पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया है। इस संबंध में थाने के जनरल डायरी (रिकॉर्ड) में कोई भी प्रविष्टि दर्ज नहीं है।


Iमामले में तहरीर के आधार पर संबंधित नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही प्रकरण का राजफाश कर दिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed