फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fake in appointment: Preparation for dismissal of teachers and filing report

नियुक्ति में फर्जीवाड़ा: शिक्षिकाओं को बर्खास्त कर रिपोर्ट दर्ज करवाने की तैयारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Fake in appointment: Preparation for dismissal of teachers and filing report
नियुक्ति में फर्जीवाड़ा : शिक्षिकाओं को बर्खास्त कर रिपोर्ट दर्ज करवाने की तैयारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के दो कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में किसी दूसरे के कागजातों पर फर्जी नियुक्ति पाने वाली दो शिक्षिकाओं को बर्खास्त कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने की तैयारी हो गई है। इनका बैंक से रिकार्ड मंगवा लिया है और बीएसए ने उन पर कार्रवाई के लिए डीएम से जल्द मिलने की बात कही है। इस संबंध में बीएसए ने शासन और विभाग को भी अवगत करवा दिया है।
अनामिका नाम की शिक्षिका का फर्जीवाड़ा सामने आने पर पिछले दिनों कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय खुर्जा और लखावठी से दो शिक्षिकाओं के बिना बताए गायब होने का मामला सामने आया था। बीएसए ने पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए एक टीम को हरदोई और फर्रुखाबाद भेजा था। जहां पर दोनों की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा और दूसरे के कागजात पर नौकरी करने का मामला उजागर हुआ। अंजलि और प्रीती नाम की इन दोनों शिक्षिकाओं की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए बीएसए ने उस बैंक से भी रिकार्ड मांग लिए हैं, जिसमें उनका खाता था उसमें वेतन की राशि स्थानांतरण की गई थी। बैंक डिटेल ये यह पता किया जाएगा कि उनका गारंटर कौन था और वेतन से कितनी राशि प्राप्त की थी। साथ ही बैंक में दर्ज पते पर भी उनकी तलाश की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर जल्द ही डीएम से मुलाकात की जाएगी। इसके साथ ही दोनों शिक्षिकाओं को बर्खास्त करने और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने की भी तैयारी कर ली है। उनसे नौकरी के दौरान प्राप्त किए गए वेतनमान की राशि को भी वसूला जाएगा। बीएसए का दावा है कि यह कार्रवाई जल्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अनामिका के खिलाफ आज दर्ज हो सकती है एफआईआर
स्याना स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में फर्जी नियुक्ति पाकर और वेतन लेकर फुर्र होने वाली शिक्षिका अनामिका का अफसर पता लगाने में नाकाम रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि अनामिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने को तैयारी अंतिम चरण है। उसके खिलाफ शुक्रवार को एफआईआर दर्ज करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed