{"_id":"6573544a01854fd1230bbf36","slug":"factory-worker-dies-in-road-accident-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-1474-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सड़क हादसे में फैक्टरीकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सड़क हादसे में फैक्टरीकर्मी की मौत
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में गुलावठी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार फैक्टरीकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के गांव सनोटा निवासी राजेश कुमार (35 वर्ष )पुत्र पी नारायण औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। बृहस्पतिवार की रात राजेश ड्यूटी से बाइक पर सवार होकर वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान भराना मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी रवि वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं राजेश की मौत से परिजनों में मातम छाया हुआ है। बताया जाता है कि राजेश के पिता सिंचाई विभाग में नौकरी करते थे। राजेश मूल रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। उसका परिवार सनोटा गांव में किराये पर रह रहा है। संवाद