फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   factory accident case

जर्जर दीवार और छत पर लदा था 500 क्विंटल का वजन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
factory accident case
जर्जर दीवार और छत पर लदा था 500 क्विंटल का वजन
विज्ञापन

खुर्जा। महाशक्ति पॉटरी इंसुलेटर फैक्टरी की दीवार और छत पूरी तरह जर्जर पड़ी हुई थी। इसमें लगभग 500 कुंतल का वजन लदा था। फैक्टरी के अंदर अंधेरा होने और रास्ता नहीं मिलने के कारण एनडीआरएफ की टीम को राहत कार्य शुरू करने में दो घंटे का वक्त लग गया। टीम दोपहर 12:15 बजे घटनास्थल पर पहुंच गई थी, करीब सवा दो बजे राहत कार्य शुरू हो सका।
फैक्टरी शुरुआत में केवल एक मंजिला इमारत पर चल रही थी। धीरे-धीरे फैक्टरी में दो मंजिल और बना ली गई। इसमें मानक का ख्याल नहीं रखा गया। दीवार कच्ची बनाई गई और गर्डर में पटिया रखकर छत बना दी गई। दीवार खराब होने के कारण एनडीआरएफ की टीम को सही रेस्क्यू के लिए उचित जगह नहीं मिल सकी। फैक्टरी के अंदर अंधेरा था। अंदर जाने के लिए रास्ता भी नहीं था। छत की ओर से जाने पर फैक्टरी गिरने का डर था। ऐसे में लगभग दो घंटे तक मशक्कत चलती रही। अंत में पीछे की ओर से दूसरी फैक्टरी की दीवार तोड़कर एनडीआरएफ की टीम राहत कार्य शुरू कर सकी।
विज्ञापन

ओवरलोड होने पर गर्डर और पटिया टूटकर
फैक्टरी में भूतल की छत गर्डर और पटिया की बनी हुई थी। इसके ऊपर दो मंजिला गोदाम था। उसमें 30-40 किलो के इंसुलेटर के कट्टे, मशीन और अन्य उपकरण रखे थे। लगभग 500 कुंतल का वजन छत पर था। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार ओवरलोड होने के कारण गर्डर और पटिया टूटकर गिर गए, जिससे हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर थी फैक्टरी की दीवार
फैक्टरी की दीवार बहुत खराब सामग्री से बनाई गई थी। जब एनडीआरएफ की टीम ने जैसे ही ड्रिल मशीन चलाई, पूरी छत हिलने लगी थी।
30 मिनट में खाली कर दी दूसरी फैक्टरी
रेस्क्यू के लिए घटनास्थल के पीछे जय टेराकोटा फैक्टरी को 30 मिनट में खाली करा दिया गया। इस टेराकोटा फैक्टरी से चाय के कुल्हड़ और बर्तन बनते हैं।
प्रत्याशियों में घटनास्थल पर पहुंचने की रही होड़
घटनास्थल पर पूरे दिन जनप्रतिनिधियों और प्रत्याशियों का तांता लगा रहा। मजदूरों के बीच पहुंचकर उनकी मांग शासन और प्रशासन में करने का आश्वासन दिया गया। सबसे पहले सुबह करीब दस बजे बसपा प्रत्याशी पहुंचे। करीब 11 बजे भाजपा प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचीं। दोपहर बाद करीब तीन बजे से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल यादव सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ फैक्टरी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed