फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Explosion case: search for those who provided chemicals to Rajkumar

विस्फोट प्रकरण: राजकुमार को केमिकल उपलब्ध कराने वालों की तलाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Explosion case: search for those who provided chemicals to Rajkumar
बुलंदशहर। मकान में विस्फोट के प्रकरण के आरोपी राजकुमार को केमिकल व ज्वलनशील पदार्थों की सप्लाई करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी राजकुमार से पूछताछ के बाद केमिकल सप्लायरों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश भी दी गई हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने सप्लायरों को पकड़ने के लिए जिले के अलावा मेरठ, अलीगढ़, हापुड़ के अलावा अन्य जिलों में भी दबिश दी है।
विज्ञापन

नयागांव सरिता विहार में बने एक मकान में हुए विस्फोट और सात लोगों की मौत के मामले में पुलिस केमिकल व ज्वलनशील सप्लाई करने वालों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजकुमार दिल्ली और नोएडा के केमिकल सप्लायरों के संपर्क में था और वहीं राजकुमार को केमिकल की सप्लाई कराते थे। घटनास्थल से पुलिस को केमिकल बनाने वाली बहादुरगढ़ और बिहार की कंपनी के कई खाली डब्बे भी मिले हैं। इसके चलते विशेषज्ञों की टीम संबंधित कंपनी से भी संपर्क करते हुए सप्लाई किए गए केमिकल के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को कई केमिकल सप्लायरों के बारे में भी बताया था। अब पुलिस इन सप्लायरों का ब्योरा जुटाने में लगी है कि आखिर वह केमिकल की सप्लाई नियमानुसार कर रहे थे या अवैध रूप से। यदि जांच के दौरान सप्लायरों के अवैध रूप से केमिकल की सप्लाई करने का मामला सामने आएगा तो उनके नाम भी एफआईआर में शामिल किए जाएंगे। फिलहाल बताए गए सप्लायरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने मेरठ, अलीगढ़, हापुड़ और नोएडा के कई ठिकानों पर भी दबिश दी है। पुलिस के अधिकारी इस बारे में बताने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

अभी तक छह आरोपी भेजे गए हैं जेल
नगर कोतवाली पुलिस ने प्रकरण में मुख्य आरोपी राजकुमार, प्रमोद और प्रशांत के साथ तीन अन्य आरोपियों को जेल भेजा गया है। हर्षित गुप्ता, वसीम अकरम और मकान मालिक सतीश ने राजकुमार और उसके साथियों को अपने घर में पनाह दी थी, ऐसे में उन्हें भी अपराधियों को पनाह देने के आरोप में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण में आरोपी द्वारा बताए गए तथ्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। राजकुमार समेत तीन मुख्य आरोपियों और तीन उनके सहयोगियों को जेल भेजा जा चुका है। जांच में कुछ तथ्य सामने आ रहे हैं, उनके आधार पर दबिश दी जा रही है। - सुरेंद्रनाथ तिवारी, प्रभारी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed