{"_id":"69fceedf2a896acecf0f8eda","slug":"expired-noodles-were-being-sold-food-safety-department-orders-their-destruction-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-153967-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बेचा जा रहा था एक्सपायर्ड नूडल्स खाद्य सुरक्षा विभाग ने कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बेचा जा रहा था एक्सपायर्ड नूडल्स खाद्य सुरक्षा विभाग ने कराया नष्ट
विज्ञापन
गुलावठी में जांच करती खाद्य विभाग की टीम। स्रोत : खाद्य विभाग
बुलंदशहर। गुलावठी में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक्सपायर्ड नूडल्स बेचा जा रहा था। बिना पैकिंग के खाद्य तेल व अन्य खाद्य पदार्थ बेचने का भी मामला सामने आया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गोदाम पर छापा मारकर 1.74 लाख रुपये की कीमत के 29 क्विटंल खराब नूडल्स को नष्ट कराया। टीम ने नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विनीत कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश पर गुलावठी के सैदपुर रोड स्थित मोहल्ला पीरखां में तारिक के गोदाम पर छापा मारा गया। जांच के दौरान टीम को खुले तेल, खुले नूडल्स और अन्य खाद्य सामग्री की बिक्री होती मिली। नूडल्स के पैकेटों पर पैकिंग तिथि, एक्सपायरी डेट और बैच नंबर अंकित नहीं थे। यह खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
खराब नूडल्स को मौके पर नष्ट करा दिया। सरसों के तेल और नूडल्स के नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम मिलन राणा, हरेंद्र कुमार, बिहारी लाल शुक्ला थे।