{"_id":"57b0b9044f1c1b5a446eb3ab","slug":"exclusion-of-non-state-actors-of-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों का समाज से बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों का समाज से बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नगर के मौहल्ला बंशीधर जामा मस्जिद के मुस्लिम समुदाय के लोगो ने एक सराहनीय पहल करते हुये मोहल्ले के आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों का सामाजिक बहिष्कार करते हुए मोहल्ले में न रहने का फरमान सुनाया है। मुस्लिम समुदाय के इस फैसले का नगरवासियों ने तहेदिल से स्वागत किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात मौहल्ला जामा मस्जिद स्थित जीनत-उल-इस्लाम जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में वार्ड के सभासद नईम अंसारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि चोरियों में पुलिस द्वारा जेल भेजे गये चाराें युवकों को उनकी जमानत होने के बावजूद भी तब तक मोहल्ले में नही घुसने दिया जायेगा
विज्ञापन
जब तक की वह अपना आचरण सुधारकर लोगाें के समक्ष न दिखा देंगे। बैठक में परवेज आलम, निजाम अंसारी, जमीर अहमद, वहीद खां, चमन अब्बासी, नत्थी लोधी, खालिद सिददकी, बुंदू मुनीरी, बरकत अली, मुस्ताक, जफरूददीन, समद, नवाब खां, समसुददीन, गुडडू मौजूद रहे।
विज्ञापन