फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Even-semester exam forms will be filled from 10th

Bulandshahar News: 10 से भरे जाएंगे सम-सेमेस्टर परीक्षा के फार्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Even-semester exam forms will be filled from 10th
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली के तहत समस्त परंपरागत एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की सम-सेमेस्टर परीक्षा के लिए फार्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन फार्म 10 फरवरी तक भरे जाएंगे। फार्म भरने के लिए छात्र-छात्राओं को 28 फरवरी तक का समय दिया गया है। यह परीक्षाएं अप्रैल माह में प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल और आईपी कॉलेज प्रथम परिसर के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से समस्त परंपरागत एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के (मेडिकल एवं इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों को छोड़कर) सत्र जून 2025 सम सेमेस्टर (द्वितीय, चतुर्थ, छठें, आठवें, 10वें) के अलावा मुख्य, बैक पेपर, सेमेस्टर बैंक परीक्षा फार्म 10 फरवरी से भरे जाएंगे।
विज्ञापन

कॉलेजों को परीक्षा फार्म दो मार्च तक सत्यापित करना होगा। सत्यापित परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि पांच मार्च तक है। फार्म भरने के लिए वेब लिंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ccsuni-versity.ac.in पर उपलब्ध होगा। परीक्षा फार्म में किसी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। ऐसा होने पर फार्म निरस्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed