{"_id":"6a09f100d2c50c95100d7f9c","slug":"even-after-two-days-the-leopard-did-not-reach-the-cage-the-villagers-spent-the-night-awake-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-154800-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दो दिन बाद भी तेंदुआ नहीं पहुंचा पिंजरे तक, ग्रामीणों ने जागकर काटी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दो दिन बाद भी तेंदुआ नहीं पहुंचा पिंजरे तक, ग्रामीणों ने जागकर काटी रात
विज्ञापन
नरसेना क्षेत्र के गांव महुआ खेड़ा में तेंदुआ को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा। संवाद
नरसेना। क्षेत्र के गांव महुआ खेड़ा में तेंदुआ देखे जाने के बाद लोग सहमे हुए हैं। वह खेतों में एकत्रित होकर जा रहे हैं। ग्रामीणों ने शनिवार की रात भी जागकर काटी। वहीं, तेंदुआ दो दिन बाद भी पिंजरे तक नहीं पहुंचा। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लगातार तेंदुआ की तलाश की जा रही है और अभी कोई सुराग नहीं लगा है।
गांव महुआ खेड़ा में शनिवार की शाम तेंदुआ देखने का दावा किया गया था। ग्रामीणों ने यह भी बताया था कि तेंदुआ एक कुत्ते का शिकार कर खेतों की ओर भाग गया। सूचना मिलने पर गांव में पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुआ की तलाश की और पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। ग्रामीण सुनील कुमार, कुलदीप कुमार, अमित कुमार और राजीव कुमार ने बताया कि तेंदुआ देखने के बाद पिछले दो दिन से ग्रामीण जागकर रात काट रहे हैं। खेतों पर भी काम करने के लिए एकत्रित होकर व डंडे लेकर जा रहे हैं। अभी तक तेंदुआ का सुराग न लगने पर ग्रामीण सहमे हुए हैं।
वन विभाग के डिप्टी प्रमोद कुमार भारती का कहना है कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा हुआ है। शनिवार की रात ग्रामीणों के साथ तेंदुआ की तलाश की गई लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। कुछ जगह पदचिह्न भी मिले हैं लेकिन उनको देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि यह तेंदुआ के हैं। तेंदुआ की तलाश जारी है और पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।