फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   eve teasing

कोचिंग जा रही छात्राओं पर फब्तियां कसते हुए ट्रैक्टर से मारी साइड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
eve teasing
कोचिंग जा रही छात्राओं पर फब्तियां कसते हुए ट्रैक्टर से मारी साइड
विज्ञापन

नरसेना। साइकिल से कोचिंग जा रही तीन छात्राओं पर फब्तियां कसने और ट्रैक्टर साइड मारकर एक छात्रा को घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ट्रैक्टर सवार चारों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन छात्राएं बृहस्पतिवार शाम को साइकिल से अमरगढ़ कोचिंग करने जा रही थीं। पिलखनी-ऊंचागांव के बीच रास्ते में पीछे से आ रहे ट्रैक्टर सवार चार युवक उन पर फब्तियां कसने लगे। एक छात्रा को आरोपियों ने ट्रैक्टर से साइड भी मार दी। इसके बाद फरार हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्राओं से पूछताछ के बाद गांव पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनका ट्रैक्टर व उसमें पीछे लगी लेंटर मशीन को भी कब्जे में ले ली। मामूली रूप से घायल छात्रा को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed