फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Errors in NIPUR survey in 200 schools, instructions for re-assessment

Bulandshahar News: 200 स्कूलों में हुए निपुण सर्वे में गड़बड़ी, दोबारा आंकलन के निर्देश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में करीब 200 बेसिक स्कूलों में निपुण के सर्वें में गड़बड़ी सामने आई हैं। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने यह सर्वें किया था। पोर्टल की खामी का कारण बताया जा रहा है। इस गड़बड़ी को दूर करने के लिए अब दोबारा आंकलन के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में निपुण भारत में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारा जा रहा है। स्कूलों में कितने बच्चे निपुण हुए इसका फीडबैक भी लिया जाता है। डीएलएड प्रशिक्षु स्कूलों में जाकर इस कार्य को करते हैं। एक प्रशिक्षु को एक स्कूल का सर्वें करने के लिए 250 रुपये भी दिए जाते हैं। इसके साथ ही सर्वें की रिपोर्ट शासन के पोर्टल पर अपलोड होती है। जिले में भी निपुण का सर्वें स्कूलों में कराया गया। लेकिन इसमें खामियां आ गई हैं। 200 से अधिक स्कूल ऐसे बताए जा रहे हैं, जिनका सर्वें पोर्टल पर गलत आ रहा है। बच्चों से प्रश्न पूछकर प्रशिक्षुओं ने उसे लक्ष्य एप पर अपलोड किया था। निपुण एसेसमेंट आंकलन के प्रभारी डॉ. ललित यादव ने बताया कि शासन से आदेश आ गए हैं और सर्वें को फिर से कराया जाएगा। करीब 105 जिले के स्कूल सर्वें से रह गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय ने बताया कि जिन स्कूलों में हुए सर्वे में गड़बड़ी सामने आई है। उनमें दोबारा सर्वे कराने के निर्देश प्राप्त हो गए हैं। यह कार्य जल्द पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed