फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Electricity will reach 15 government schools with Rs 37.72 lakh

Bulandshahar News: 37.72 लाख से 15 राजकीय विद्यालयों में पहुंचेगी बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Electricity will reach 15 government schools with Rs 37.72 lakh
बुलंदशहर। जिले के 15 राजकीय विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन करवाने के लिए 37.72 लाख रुपये मिल गए हैं। अभी तक इन विद्यालयों में बिजली कनेक्शन नहीं है। जिस वजह से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि जिले में 50 राजकीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें से 17 विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन नहीं हैं। इनमें से 15 राजकीय विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन कराने के लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर राशि की मांग की थी।
विज्ञापन

शासन की ओर से कनेक्शन करवाने के लिए 37.72 लाख रुपये की राशि प्राप्त हो गई है। इस राशि को ऊर्जा निगम में जमा कराया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द स्कूलों में विद्युत कनेक्शन हो जाए। साथ ही इससे संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को बता दिया गया है कि वह अपने नजदीकी ऊर्जा निगम के कार्यालय से संपर्क कर विद्युत कनेक्शन लगवाने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी भी जिले में दो और राजकीय विद्यालय ऐसे रह गए हैं, जहां पर विद्युत कनेक्शन नहीं है। इनमें कनेक्शन करवाने के लिए भी प्रस्ताव बनाकर शान को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed