फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Electricity theft caught in irrigation department, Electricity Corporation fined 32 lakhs

सिंचाई विभाग में पकड़ी गई बिजली चोरी, विद्युत निगम ने लगाया 32 लाख का जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught in irrigation department, Electricity Corporation fined 32 lakhs
सिंचाई विभाग में पकड़ी गई बिजली चोरी, विद्युत निगम ने लगाया 32 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

बुलंदशहर। सरकारी दफ्तरों में ही जब बिजली चोरी होगी तो आम लोगों से सुधार की क्या उम्मीद रखी जा सकती है। सिंचाई विभाग का एक मामला सामने आया है। विभाग ने बिजली का कनेक्शन तो दो किलोवाट का ले रखा था, लेकिन बिजली 22 किलोवाट तक प्रयोग की जा रही थी। पावर कारपोरेशन की चेकिंग के दौरान यह खेल सामने आया है। मामले में शहर एक्सईएन ने करीब 32 लाख का जुर्माना लगाते हुए विभाग को नोटिस भेजा है।
नहर कॉलोनी स्थित सिंचाई विभाग के दफ्तर में कुछ दिन पूर्व बिजली निगम के अफसरों और कर्मियों ने चेकिंग की थी। चेकिंग के दौरान सामने आया कि विभाग के दफतर में कनेक्शन तो दो किलोवाट का था, लेकिन यहां बिजली 22 किलोवाट तक प्रयोग की जा रही थी। दो किलोवाट के कनेक्शन से कई एसी चल रहे थे। यह खेल पिछले कई सालों से चल रहा था और साल दर साल पावर कॉरपोरेशन को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा था। बिजली निगम के शहर एक्सईएन ने बताया कि जांच पड़ताल करने के बाद सिंचाई विभाग पर लोड से अधिक बिजली का प्रयोग करने पर कुल 32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही सिंचाई विभाग को पावर कारपोरेशन की ओर से नोटिस भी भेजा गया है। वहीं, विभागीय सूत्रों की मानें तो ऐसा नही है कि पिछले बिजली एक्सईएन को ये बात पता ना हो। क्योंकि सिंचाई विभाग का यह कार्यालय पावर कारपोरेशन के दफ्तर से ही लगा हुआ है। लेकिन अफसरों से मिलीभगत के चलते किसी ने भी छापे की कोशिश नही की।
विज्ञापन

और भी कई विभाग हैं निशाने पर
सिंचाई विभाग में इतने बड़े गोलमाल का मामला पावर कारपोरेशन में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों की माने तो शहर एक्सईएन के रडार पर अभी बहुत से सरकारी विभाग हैं। जहां कम किलोवाट पर अधिक बिजली का प्रयोग किया जा रहा है। माना जा रहा है कि अन्य विभागों के बिजली की खपत की जांच भी जल्द की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व चेकिंग अभियान के दौरान यह मामला पकड़ में आया। दो किलोवाट का कनेक्शन था, लेकिन 22 किलोवाट तक बिजली प्रयोग की जा रही थी। 32 लाख का जुर्माना लगाकर नोटिस सिंचाई विभाग को भेज दिया गया है।
शिवकुमार, एक्सईएन शहर
लगातार बिजली कटौती से नगरवासी परेशान
बुलंदशहर। जिले में शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक अघोषित बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया है। पिछले काफी दिनों से रोजाना 6-8 घंटे की कटौती की जा रही है। वहीं जितने समय भी सप्लाई मिल रही है। उसमें में भी ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। पावर कारपोरेशन के अफसर सप्लाई पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

शासन स्तर से लगातार सप्लाई को सुधारने के निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन जिले पर अफसर निर्देशों का कोई पालन नहीं कर रहे हैं। बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा रही है। कभी फाल्ट तो कभी मेंटेनेंस के नाम पर बिजली गायब रही है। शहर के अंसारी रोड बिजलीघर से जुड़े कचहरी रोड, कालाआम, प्रीत बिहार, शेख सराय, लक्ष्मी नगर, मामन रोड आदि क्षेत्रों में बीते एक सप्ताह से अधिक परेशानी हो रही है। बिजली कटौती के कारण गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता ओवेस खान ने बताया कि दिनभर में कई घंटे तक बिजली गायब रहती है। पिछले कई दिनों से यही चल रहा है। बिजली न होने के कारण कामकाज भी ठप रहता है। कई बार शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन सप्लाई में कोई सुधार नहीं है। वहीं दिनभर में 15 से 20 बार ट्रिपिंग हो जाती है।
जनपद में सप्लाई बेहतर चल रही है। अंडरग्राउंड केबल क्षतिग्रस्त होने और पोल टूटने के कारण सप्लाई बाधित रही थी। अब बेहतर चल रही है।
शिवकुमार, एक्सईएन शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed