{"_id":"6697f7008d60f31cdc0fe262","slug":"electricity-cut-every-hour-for-15-to-20-minutes-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-118907-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हर घंटे 15 से 20 मिनट बिजली कटौती, उमस भरी गर्मी में लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हर घंटे 15 से 20 मिनट बिजली कटौती, उमस भरी गर्मी में लोग परेशान
विज्ञापन
बुलंदशहर/नरौरा। उमस भरी गर्मी में रात के समय अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। मंगलवार को हर एक घंटे पर 15 से 20 मिनट की बिजली कटौती से लोगों की नींद उड़ गई। बुधवार को दिन में भी बार-बार बिजली कटौती से लोगों को परेशानी हुई।
शहर के देवीपुरा, रमपुरा, हाइडिल कालोनी, चांदपुर रोड, अंसारी रोड, नीमखेड़ा, अनूपशहर अड्डा समेत अन्य बिजलीघऱों से जुड़े क्षेत्रों में मंगलवार रात बिजली की कटौती ने लोगों की नींद में खलल डाला। स्थिति यह रही कि रात भर हर एक घंटे पर न्यूनतम 20 मिनट के लिए बिजली काटी गई। बार-बार बिजली कटौती से लोगों के घरों में लगे कूलर, पंखे, एसी ठीक से काम नहीं कर पाए। यह स्थिति तब है जब शासन की ओर से जिले में 24 घंटे बिजली सप्लाई के निर्देश दिए गए हैं।
फाल्ट से तीन घंटे ठप रही बिजली
नरौरा। 33 केवीए लाइन में फाल्ट के कारण नगर सहित आसपास के 10 से अधिक गांवों की बिजली सप्लाई तीन घंटे ठप रही। नगर के काॅलोनी गेट पर लगे ट्रांसफॉर्मर में रात्रि में फाल्ट के कारण यहां के करीब 100 घरों में रात भर आपूर्ति बंद रही। सभासद महेश अग्रवाल ने बताया कि रात में कॉलोनी गेट पर आपूर्ति ठप रही। पाॅवर कारपोरेशन के जेई प्रवीण कुमार ने बताया कि मंगलवार रात 33 केवी लाइन का लगातार दो बार जंफर जलने के कारण सब स्टेशन पर आपूर्ति ठप हुई। जिसे ठीक कराकर आपूर्ति सुचारू कराई गई। संवाद