फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   electricity bill

अब डाकघर में जमा कर सकेंगे बिजली बिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
electricity bill
अब डाकघर में जमा कर सकेंगे बिजली बिल
विज्ञापन

बुलंदशहर। रेलवे टिकट बुकिंग, मोबाइल बिल, बिजली बिल, फास्ट टैग, फसल बीमा और वाहन बीमा समेत अन्य सेवाएं अब डाकघर पर भी मिल सकेंगी। इनका संचालन कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में किया जाएगा। फिलहाल जिले के 51 डाकघरों में इसकी शुरुआत कर दी गई है। बीमा की सुविधा (आईपीपीबी) के माध्यम से दी जाएगी।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी ने डाकघर के साथ अनुबंध कर पिछले दिनों रेलवे टिकट बुकिंग की शुरुआत की थी। यह सुविधा जिले के डाकघरों में भी शुरू कर दी गई। इससे रेलवे टिकट बुकिंग के लिए लोगों को अब रेलवे स्टेशन तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही फास्ट टैग, मोबाइल बिल और बिजली बिल भी सीएससी में जमा किए जा सकेंगे। डाकघर अफसरों के अनुसार जल्द ही डाकघर में स्पीड पोस्ट के अलावा पब्लिक सर्विस से जुड़े करीब 100 कार्य किए जा सकेंगे। वहीं, वाहन स्वामियों को राहत देने के लिए डाकिया के माध्यम से वाहनों का बीमा कराया जा सकता है। इस योजना के तहत डाकिया घर पहुंचकर वाहन की आरसी के साथ वाहन स्वामी का मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, नॉमिनी का विवरण और आईपीपीबी (इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक) के खाते की जानकारी लेकर बीमा कर सकेंगे। इसके लिए वाहन स्वामियों को कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। बीमा होने के बाद वाहन स्वामी की ईमेल पर बीमा की कॉपी भेज दी जाएगी। बीमा के लिए डाक विभाग द्वारा बजाज और टाटा इंश्योरेंस कंपनी से करार किया है।
विज्ञापन

डाकघरों में अब पहले से अधिक सेवाएं लोगों को मिल सकेंगी। दोनों प्रधान डाकघर समेत 51 डाकघरों पर रेलवे टिकट बुकिंग और वाहनों के बीमा की सुविधा शुरू हो गई है। जल्द ही स्वास्थ्य बीमा भी शुरु कर दिया जाएगा। - त्रिभुवन सिंह, डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed