फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Electric crematorium to be built at Baba Mastram Ghat, 7 important proposals approved

Bulandshahar News: बाबा मस्तराम घाट पर बनेगा इलेक्ट्रिक शवदाह गृह, 7 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Electric crematorium to be built at Baba Mastram Ghat, 7 important proposals approved
अनूपशहर में पालिका की बोर्ड बैठक में मौजूद अध्यक्ष, ईओ व सभासद। संवाद
अनूपशहर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक शनिवार को पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल की अध्यक्षता में हुई। शहर के विकास और जनसुविधाओं को लेकर आयोजित बैठक में कुल सात प्रस्ताव रखे गए, जिन्हें सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। बैठक का मुख्य केंद्र बाबा मस्तराम घाट का सौंदर्यीकरण और वहां आधुनिक सुविधाएं विकसित करना रहा।
विज्ञापन

पालिका की बैठक की शुरुआत अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी की ओर से पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ हुई। इसके बाद, वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने यानी मार्च 2026 के आय-व्यय विवरण को बोर्ड के सम्मुख रखा गया। बोर्ड ने बाबा मस्तराम स्थित श्मशान घाट को लेकर कई बड़े निर्णय लिए हैं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए घाट पर इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के निर्माण को मंजूरी दी गई है। अंतिम संस्कार के दौरान महा ब्राह्मण और वाल्मीकि के शुल्क को लेकर अक्सर होने वाले विवादों को खत्म करने के लिए बोर्ड अब शुल्क निर्धारित करेगा। इसके लिए एक उपविधि बनाई जाएगी।
विज्ञापन

गंगा घाट से सोहम आश्रम तक सीवर लाइन बिछाने और एसटीपी प्लांट लगाने के कार्य पर भी सहमति बनी है। पालिका की संपत्तियों को संसाधन संपन्न बनाने के लिए गोशाला और श्मशान घाट पर नए विद्युत कनेक्शन और ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके अलावा, शहर की अर्थव्यवस्था और मध्यम वर्गीय परिवारों की सुविधा के लिए साप्ताहिक पैंठ (बाजार) व्यवस्थित करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गोयल एवं अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने कहा कि हमारा लक्ष्य शहर को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना है। बाबा मस्तराम घाट पर सीवर लाइन और इलेक्ट्रिक शवदाह गृह बनने से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। बैठक का संचालन लेखाकार संजय कुमार यादव ने किया। इस दौरान खास बात यह रही कि किसी भी प्रस्ताव पर विरोध नहीं देखा गया और सदन की कार्यवाही पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। अंत में अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed