फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Election for the post of Vice President and Assistant Secretary will be held on 29 September

29 सितंबर को होगा उपाध्यक्ष व सह सचिव पद का चुनाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Election for the post of Vice President and Assistant Secretary will be held on 29 September
29 सितंबर को होगा उपाध्यक्ष व सह सचिव पद का चुनाव
विज्ञापन

बुलंदशहर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व सह सचिव पद के लिए आगामी 29 सितंबर को मतदान होना है। इसके लिए एल्डर्स कमेटी ने घोषणा कर दी है। कमेटी ने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है।

गौरतलब है कि बीते दिनों डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव पद का चुनाव हुआ था। इसमें अधिवक्ता गजेंद्र कुमार रघुवंशी ने अध्यक्ष पद पर और मनोज कुमार शर्मा ने महासचिव पद पर जीत हासिल की थी। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन पन्ना लाल गिरी ने बताया कि आगामी दिनों में होने वाले उपाध्यक्ष व सह सचिव पद के लिए चुनाव की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। आगामी 21 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन किया जाएगा। 22 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच व दोपहर 12 बजे से दो बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी की जाएगी। 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक टेंडर वोट डाले जाएंगे। आगामी 29 सितंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और मतदान के बाद विजेताओं की घोषणा कर दी जाएगी। चेयरमैन ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए अनुभव 20 वर्ष व सह सचिव पद के लिए विधि व्यवसाय का अनुभव 10 वर्ष होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed