{"_id":"577ea2f54f1c1bd7497fb090","slug":"eid-ul-fitr-head-bowed-in-obeisance-to-god","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-फितर : खुदा की बंदगी में झुके सिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-फितर : खुदा की बंदगी में झुके सिर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
ईद-उल-फितर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-फितर पर बृहस्पतिवार को जिलेभर में अकीकतमंदों ने खुदा की बंदगी में सिर झुकाकर देश दुनिया में अमन चैन की दुआ की। नमाज के बाद सबने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
विज्ञापन
अस्पताल मार्ग स्थित ईदगाह परिसर में ईद-उल-फितर की नमाज शहर काजी जैनुल अबीदीन ने अता कराई। यहां डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसएसपी कृष्ण वैभव आदि अफसर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
नमाज से पहले एलआईयू अधिकारी और पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्था का जायजा लेते दिखाई दिए। इस दौरान कई राजनीतिक पार्टियों के नेता भी मौजूद रहे। वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से भी शिविर लगाकर ईद की बधाई दी गई।
विज्ञापन
जिला संयोजक विकास शर्मा, अतुल मित्तल, पूर्व चेयरमैन मुजाहिद अंसारी, उपेंद्र शर्मा, शैलेंद्र लोधी, शुएब शाहिद आदि ने बच्चों को तोहफे और टॉफियां आदि वितरित की।
जेल में भी ईद ः जिला जेल में ईद बंदियों और कैदियों ने मिलकर मनाई। रोजा रखने वालों के लिए जेल प्रशासन ने खास इंतजाम किए तथा खास व्यंजन भी तैयार करवाए।
जमकर हुई खरीद चली मेहमाननवाजी
ईद की नमाज के बाद बाजारों में रौनक बढ़ गई। लोगों ने जमकर खरीददारी की । बच्चों ने भी खिलौने आदि खरीदे। इस दौरान फकीरों को जकात भी दी। इसके बाद घरों में मेहमान नवाजी का दौर चला। घरों में तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए तथा एक-दूसरे को इनका आदान-प्रदान भी किया गया।