{"_id":"68ed2f3fe9f5baa5b905f6cf","slug":"e-rickshaw-overturned-uncontrollably-student-dies-due-to-head-injury-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-106721-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अनियंत्रित होकर पलटी ई-रिक्शा, सिर में चोट आने से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अनियंत्रित होकर पलटी ई-रिक्शा, सिर में चोट आने से छात्रा की मौत
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-34 पर जिला कारागार के सामने ई-रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलटने से गंभीर रूप से घायल छात्रा की मौत हो गई। छात्रा लाइब्रेरी से पढ़ाई करने के बाद ई-रिक्शा से घर लौट रही थी।
पुलिस ने बताया कि गांव चंदेरू निवासी शिवानी (21वर्ष) पुत्री रविशंकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह पढ़ाई करने के लिए बुलंदशहर स्थिति लाइब्रेरी में जाती थी। रविवार की रात वह अपनी सहेली के साथ ई-रिक्शा से गांव लौट रही थी। सहेली दरियापुर में उतर गई। जिला कारागार के सामने अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिससे छात्रा का सिर डिवाइडर में जा लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस और आसपास के लोग घायल छात्रा को लेकर जिला अस्पताल गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की सड़क हादसे में मौत से उसके परिवार में मातम छा गया। सोमवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।