फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   duble murder case

युवक ने संबंधों के शक में उतारा था मां-बेटे को मौत के घाट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
duble murder case
युवक ने संबंधों के शक में उतारा था मां-बेटे को मौत के घाट
विज्ञापन

खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरारी नगर में बीते दिनों मां-बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रविवार को राजफाश कर दिया है। आरोपी ने बताया कि उसने प्रेमिका के किसी अन्य से अवैध संबंध होने के शक में उसकी व उसके पुत्र की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने मामले में मृतका के पति की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
थाना शिकारपुर क्षेत्र के गांव रनायच निवासी रश्मि (40) पत्नी जसवंत अपने मानसिक रूप से दिव्यांग 22 वर्षीय पुत्र विनोद के साथ पिछले पांच साल से किला रोड मुरारी नगर स्थित मकान में रह रही थी। बताया जा रहा है कि रश्मि का नगर के ही रेशमपाल से काफी मेलजोल था। वह भी साथ में ही अक्सर उसी मकान में रहता था। पड़ोसियों के मुताबिक 12 जुलाई की सुबह से ही मकान के बाहर ताला लटका हुआ था। 13 जुलाई की शाम खेलने के दौरान बच्चों ने मकान की खिड़की खोल दी। उसके बाद से मकान के अंदर से तेज दुर्गंध आनी शुरू हो गई। कुछ लोगों ने जब खिड़की से झांक कर देखा तो महिला के पैर का हिस्सा दिखाई दिया। इसके बाद लोगों ने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। ताला तोड़कर जब पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। महिला रश्मि और उसके बेटे का शव पड़ा हुआ था। करीब दो दिनों तक पड़े रहने के कारण दोनों शव पूरी तरह से फूल गए थे और दुर्गंध भी कमरे से उठ रही थी। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी रेशमपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे रश्मि के चरित्र पर शक था। इस कारण उसने रश्मि और उसके पुत्र विनोद की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

घर पर लगवाए थे सीसीटीवी
पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि आरोपी को पिछले काफी समय से रश्मि के चरित्र पर शक था। इसी के चलते उसने रश्मि के घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे। जिनकी वह आए दिन जांच पड़ताल भी किया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक मैनेजर के पद से चल रहा था निलंबित
पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि आरोपी रेशमपाल एक बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। लेकिन, बीते काफी समय से वह निलंबित चल रहा था। बताया गया कि करीब 12 वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात रश्मि से हुई थी।
विनोद न बने चश्मदीद गवाह, इसलिए उसे भी मार दिया
पुलिस की गहनता से पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि रश्मि की हत्या के वक्त उसका पुत्र विनोद वहीं मौजूद था। विनोद ने अपनी मां का कत्ल होते हुए देखा था। वह मामले का चश्मदीद गवाह न बन जाए, इस कारण रेशमपाल ने उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी थी।

आरोपी युवक रेशमपाल को असम से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने रश्मि पर शक होने के कारण उसकी हत्या की और उसका पुत्र विनोद चश्मदीद गवाह न बन जाए, इसके लिए उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ असम भाग निकला था। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed