{"_id":"570fdb1f4f1c1ba33b4a6b17","slug":"dropped-out-two-hours-km-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे तक रोकनी पड़ी केएम पैसेंजर ट्रेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे तक रोकनी पड़ी केएम पैसेंजर ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
सिटी स्टेशन से आगे माता घाट रेलवे फाटक पर मैक्स गाड़ी की टक्कर से बैरियर ओएचई लाइन से टकरा गया। इसके चलते बैरियर में करंट उतर गया। गनीमत रही कि कोई करंट की चपेट में नहीं आया। हादसे के चलते खुर्जा-मेरठ पैसेंजर को दो घंटे देरी से दौड़ी। वाहन चालक को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम चालक सुनील माता घाट गेट नंबर-6 रेलवे फाटक से होकर गाड़ी निकाल रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर गाड़ी बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बैरियर उखड़कर रेलवे के ओएचई लाइन से टकरा गया। इससे बैरियर में करंट दौड़ गया।
विज्ञापन
हालांकि हादसे में चालक सुनील बाल-बाल बच गया। हादसे के चलते शाम को जाने वाली खुर्जा से मेरठ पैसेंजर को दो घंटे बाद स्टेशन से रवाना हो पाई। ओएचई लाइन में खराबी को ठीक करने के लिए हापुड़ से इंजीनियरों की टीम बुलाई गई। जीआरपी ने आरोपी चालक सुनील को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन