फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Drizzle at night and people scorching in the bright sun as soon as the day breaks

Bulandshahar News: रात में बूंदाबांदी और दिन निकलते ही चटक धूप में तपे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Drizzle at night and people scorching in the bright sun as soon as the day breaks
खुर्जा में अस्पताल मार्ग पर धूप से बचने के लिए सिर पर अंगोछा रखकर जाते छात्र। संवाद
बुलंदशहर। लगातार बदल रहे मौसम के बीच मंगलवार रात तेज हवा के बीच बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। बुधवार सुबह से ही चटक धूप के बीच चली गर्म हवाओं से लोग बेहाल रहे। मौसम वैज्ञानिक तापमान में और वृद्धि होने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। कई दिन से लगातार तापमान में वृद्धि जारी है और तेज हवाएं चल रही हैं। ऐसे मौसम के बीच मंगलवार की रात तेज हवा के बीच बूंदाबांदी हुई। इसे देखकर किसान पूरी रात चिंता में डूबे रहे। बुधवार दिन निकलने पर मौसम साफ देखकर कुछ राहत ली। साथ ही अपनी फसल की कटाई और निकासी में जुटे रहे। वहीं, बुधवार सुबह होते ही इस बीच बनी गर्माहट ने भी लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर के समय लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। इस बीच लोग घर से निकलते ही सिर पर कपड़ा रखा और शीतल पेय पदार्थों का सहारा लिया। बावजूद इसके गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। दोपहर के समय बाजार व मार्गों पर आवाजाही भी कम रही। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 38 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हवा की गति 12 से 14 किलोमीटर तो आर्द्रता 17 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना का कहना है कि अभी आगामी कई दिन तक इसी तरह का मौसम रहने और कभी-कभार बादल छाने का अनुमान बन रहा है। इस बीच बूंदाबांदी और आंधी आने की भी संभावना जताई जा रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed