फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Driver dies after e-rickshaw overturns

Bulandshahar News: ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Driver dies after e-rickshaw overturns
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। पहासू रोड स्थित देवी धाम कॉलोनी में शनिवार को लकड़ी के सामान से लदा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सामान के नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अलीगढ़ के चंडोस थाना क्षेत्र के गांव जहराना निवासी योगेंद्र खुर्जा के देवी धाम कॉलोनी में मजदूरी करते थे। शनिवार को वह मकान के निर्माण में काम आने वाले लकड़ी के सामान को ई-रिक्शा में लादकर ला रहे थे। जब वह कॉलोनी में पहुंचे तो खराब रास्ते के कारण ई-रिक्शा दाई ओर पलट गया, जिसमें योगेंद्र ई-रिक्शा के नीचे दब गया और पूरा सामान उसके ऊपर आ गिरा। योगेंंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed