फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Drinking water supply will improve in 11 municipal bodies by Rs 13.52 crore

Bulandshahar News: 13.52 करोड़ से 11 नगर निकायों में पेयजल आपूर्ति होगी बेहतर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply will improve in 11 municipal bodies by Rs 13.52 crore
बुलंदशहर। जिले की छह नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों को शासन ने टाइड ग्रांट के तहत 13.52 करोड़ रुपये जारी किए हैं। जारी की गई धनराशि से निकाय क्षेत्रों में पेयजल, सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने, नई लाइन बिछाने समेत अन्य कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन


शासन की ओर से नगर निकायों को प्रतिवर्ष टाइड और अनटाइड ग्रांट की दो-दो किश्त जारी की जाती है। अनटाइड ग्रांट के तहत पहले ही धनराशि जारी की जा चुकी है। अब टाइड ग्रांट के तहत जिले की छह नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों को शासन ने 13.52 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। सबसे अधिक नगर पालिका बुलंदशहर को 4.79 करोड़ तो सबसे कम शिकारपुर नगर पालिका को 90 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि जारी की गई इस धनराशि से केवल निकाय क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, सीवरेज की समस्या को दूर करने, नई पेयजल लाइन बिछाने का ही कार्य किया जाएगा। इसके लिए नगर निकायों की ओर से प्रस्ताव तैयार कर डीएम को भेजा जाएगा। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठक में इन प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए स्वीकृति दी जाएगी।
विज्ञापन




निकायवार मिला बजट

निकाय


मिला बजट

अनूपशहर

1,00,13,911

गुलावठी

1,08,90,331

जहांगीराबाद

1,42,74,286

शिकारपुर

90,48,226

सिकंदराबाद

2,14,23,601

बुलंदशहर

4,79,35,306

औरंगाबाद

59,32,065

छतारी


26,69,835

खानपुर


39,92,580

नरौरा


50,23,185

पहासू


43,25,295





टाइड ग्रांट के तहत निकायों को शासन ने धनराशि जारी की है। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वीकृति मिलने के बाद पेयजल, सीवरेज से संबंधित कार्य किए जाएंगे। -- डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed