{"_id":"5ff2015b8ebc3e40fa4be909","slug":"dowry-bulandshahr-news-gbd211355628","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर जानलेवा हमला, दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर जानलेवा हमला, दिया तीन तलाक
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता पर जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही पीड़िता ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मूल रूप से सिकंदराबाद के मोहल्ला छासियावाड़ा निवासी शहनाज ने नगर कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें उसने बताया कि उसका निकाह नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी आकिल के साथ हुआ था। ससुरालीजन दहेज में कार व नकदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि बीते दिनों आरोपी ससुरालीजनों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी पति ने उसे तीन तलाक देकर मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।