फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Domestic connection changed to commercial connection without checking

Bulandshahar News: बिना जांच किए व्यावसायिक में बदल दिए घरेलू कनेक्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से उपभोक्ताओं को कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। स्थिति यह है कि बिना जांच के लोड बढ़ाने और घरेलू को व्यावसायिक कनेक्शन में बदल दिया गया और अब उपभोक्ताओं को कार्यालयों के चक्कर लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में घरों में बनी करीब दो हजार दुकानों के अलग से कनेक्शन कराने के लिए ऊर्जा निगम की ओर से अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बिना नोटिस जारी किए उपभोक्ताओं के घरेलू कनेक्शन को ही व्यावसायिक में बदल दिया गया। इसके बाद करीब 500 उपभोक्ताओं ने अपनी दुकानों के लिए अलग से कनेक्शन ले लिए लेकिन, इसके बाद अब घर के कनेक्शन की श्रेणी बदलवाने के लिए ऊर्जा निगम के अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। स्थिति यह है कि हाइडिल कालोनी की एसडीओ रीना समेत ऊर्जा निगम के अन्य अधिकारी न तो फोन उठा रहे हैं और न ही समस्या का समाधान कर रहे हैं। शास्त्री नगर के उपभोक्ता रामकुमार शर्मा ने बताया कि पिछले चार माह से कनेक्शन की श्रेणी बदलवाने के लिए आवेदन किया जा रहा है लेकिन, इसके बाद भी एसडीओ सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा देवीपुरा, ऊपरकोट, साठा, डीएम रोड, यमुनापुरम, भूड़ रोड समेत अन्य क्षेत्रों के एक हजार से अधिक उपभोक्ता ऊर्जा निगम के अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। उपभोक्ता विनोद कुमार ने बताया कि बिजलीघरों पर तैनात टीजीटू ने अपने परिचित लोगों के कनेक्शन की श्रेणी नहीं बदली है और अन्य सभी की श्रेणी बदलकर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन






बृहस्पतिवार को ही चार्ज संभाला है। जिस कारण अभी प्रकरण की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो संबंधित अधिकारियों से इसकी जानकारी लेकर उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान कराया जाएगा। -सैयद रिजवी, चीफ इंजीनियर, ऊर्जा निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed