फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Doctors took out candle march

Bulandshahar News: चिकित्सकों ने निकाला कैंडल मार्च

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा।
कोलकाता की घटना के विरोध में शुक्रवार शाम को चिकित्सकों ने कैंडल मार्च निकाला। वहीं पदम सिंह गेट पर मृतका चिकित्सक की याद में मोमबत्ती जलाकर उनको श्रद्धांजलि दी। चिकित्सकों ने आरोपियों को फांसी सजा की मांग की।
डाॅ. सीमा गोयल ने कहा कि कोलकाता में चिकित्सक के साथ हुई दर्दनाक घटना से पूरे देश में रोष है। ऐसे में चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल है। घटना को लेकर विरोध जताया और महिला चिकित्सक के साथ हुई हैवानियत की निंदा की। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई। मंदिर मार्ग स्थित शिवम अस्पताल परिसर से कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्ग जटिया अस्पताल के सामने से होता हुआ जेवर अड्डा, गांधी मार्ग और पदम सिंह गेट पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इसमें डाॅ. वाणी अग्रवाल, डाॅ. नीतू गर्ग, तनु, अंचल तायल, एकता चौहान, अशोक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

हड़ताल का आंशिक रहा असर
आईएमए की ओर से एक दिवसीय हड़ताल का खुर्जा में आंशिक असर देखने को मिला। आईएमए के सदस्य डॉ. डीपी सिंह का कहना है कोलकाता में चिकित्सक के साथ हुई हैवानियत की निंदा की जाती है। आरोपियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को अस्पताल बंद रखा गया। इसके अलावा खुर्जा में अन्य जगह कुछ निजी चिकित्सकों के क्लीनिक खुले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed