{"_id":"58e935e34f1c1b4c3e5ba211","slug":"doctor-sahib-will-also-clean-up-with-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के साथ सफाई भी करेंगे डॉक्टर साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के साथ सफाई भी करेंगे डॉक्टर साहब
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 09 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Doctor shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर के सरकारी चिकित्सक मरीजों के इलाज के साथ सफाई भी करते नजर आएंगे। सीएमओ ने अस्पताल प्रभारियों को अस्पताल परिसर में बेहतर साफ-सफाई रखने के आदेश दिए हैं। अस्पताल में सफाई नहीं मिली तो प्रभारी अधिकारी पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के सत्ता संभालते ही विभागों में साफ-सफाई को प्राथमिकता में रखी गई है। अस्पतालों में बेहतर साफ-सफाई के लिए सीएमओ ने चिकित्सा प्रभारियों को आदेश जारी किए हैं। अस्पताल परिसर के अलावा वार्ड, ओपीडी, लेबर रूम आदि में बेहतर साफ-सफाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को अस्पताल परिसर में रंगाई-पुताई के आदेश भी दिए हैं। सीएमओ ने चेतावनी दी है कि निरीक्षण के दौरान गंदगी मिली तो प्रभारी अधिकारी पर गाज गिरेगी। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि अस्पताल प्रभारियों को अस्पताल में बेहतर साफ-सफाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन