फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Doctor Fails to Arrive in Emergency Ward for 30 Minutes; Video Goes Viral

Bulandshahar News: इमरजेंसी में 30 मिनट तक नहीं आए चिकित्सक, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Doctor Fails to Arrive in Emergency Ward for 30 Minutes; Video Goes Viral
बुलंदशहर। जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो अनूपशहर सीएचसी की इमरजेंसी का बताया जा रहा है। जिसमें चिकित्सक की खाली कुर्सी के अलावा अन्य कर्मचारी भी नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर शनिवार को 52 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक यह है अनूपशहर की इमरजेंसी कहता हुआ सुनाई दे रहा है। युवक अपने साथ एक मुलजिम (आरोपी) को लाने के साथ परिसर के अंदर का नजारा दिखाता है। इमरजेंसी में एक उपनिरीक्षक व एक बुजुर्ग मरीज बैठे हुए नजर आ रहे हैं। युवक कई बार चिकित्सक को कॉल करने व आधा घंटा से अधिक इंतजार करने की बात कहता सुनाई दे रहा है। वायरल वीडियो में कोई चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी नजर नहीं आ रहे। वीडियो वायरल होने पर लोग अक्सर सीएचसी की इमरजेंसी से चिकित्सक व स्टाफ के मौजूद न होने की बात कह रहे हैं। वीडियो कब का है इसकी जानकारी नहीं है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed