फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   DM snapped ... in front of everyone in the office will make cock

डीएम बोले... दफ्तर में सबके सामने बना दूंगा मुर्गा

Sat, 05 Nov 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 05 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
DM snapped ... in front of everyone in the office will make cock
अन्य - फोटो : अमर उजाला

आवास विकास कालोनी प्रथम में डेयरी नहीं हटने पर डीएम शुक्रवार को भड़क गए। उन्होंने आवास विकास के एई से कहा कि सुधर जाओ... वरना आफिस में सबके सामने मुर्गा बना दूंगा। डीएम ने एक सप्ताह में लोगों की समस्या का समाधान करने का आदेश दिया है। डीएम के सख्त तेवरों से संतुष्ट शिकायतकर्ता महिलाएं वापस लौट गईं।

विज्ञापन


आवास विकास कालोनी की सात-आठ महिलाएं डेयरी संचालक की शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंचीं थी। इससे पहले भी वह कई बार डीएम से डेयरी संचालक की शिकायत कर चुकी थी। महिलाओं ने डीएम को समस्या की याद दिलाई तो डीएम ने आवास विकास के एई को फोन मिलाया। डीएम ने एई से समस्या के निस्तारण के बारे में पूछा तो वह गोलमोल जवाब देने लगे।
विज्ञापन


इससे डीएम को गुस्सा आ गए। उन्होंने एई को खूब लताड़ लगाई। इस दौरान एई ने कुछ ऐसा कहा कि डीएम का पारा चढ़ गया। नाराज डीएम ने एई को कड़े  शब्दों में सुधरने की चेतावनी देते हुए कहा कि सुधर जाओ... वरना आफिस में सबके सामने मुर्गा बना दूंगा। इसके बाद महिलाएं लौट आई। डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही ऐसे सभी अफसरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शुरूआत आवास विकास परिषद के एई से कर दी गई है। एक सप्ताह के भीतर यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो एई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट को इसका आदेश दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed