{"_id":"6a09eec2cb8330fb230a12d3","slug":"distributed-symbolic-checks-of-increased-honorarium-to-122-instructors-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-154859-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 122 अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 122 अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए
विज्ञापन
विकास भवन के सभागार में अनुदेशक को प्रतीकात्मक चेक प्रदान करती जिला पंचायत अध्यक्ष व अधिकारी।
बुलंदशहर। विकास भवन के सभागार में अनुदेशक सम्मान व बढ़े हुए मानदेय वितरण को लेकर जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे। इस दौरान 122 अनुदेशकों को बढ़े मानदेय के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए।
समारोह के दौरान लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी और शिक्षा मंत्री का संबोधन भी सुना गया। मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने बताया कि शासन ने अनुदेशकों का मानदेय नौ हजार से बढ़ाकर अब 17 हजार प्रति माह कर दिया है। यह बढ़ा वेतन एक अप्रैल से प्रभावी हो चुका है। डॉ. अंतुल तेवतिया ने अनुदेशकों को बधाई देते हुए कहा कि मानदेय में यह वृद्धि केवल एक आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि अनुदेशकों के अटूट समर्पण और कड़ी मेहनत का सच्चा सम्मान है।
विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की नीति और नीयत बिल्कुल स्पष्ट है और सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि अनुदेशकों द्वारा विशेष रूप से शैक्षिक टीएलएम स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों में कम लागत से तैयार की गई विभिन्न नवाचारी शिक्षण सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया। सभी ने स्टॉलों का भ्रमण कर जरूरी जानकारी ली। इस दौरान जिला विकास अधिकारी सुभाष नेमा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।