फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Distressed aged consuming poison

सूदखोर से परेशान वृद्ध ने जहर खाकर दी जान

Thu, 09 Jun 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 09 Jun 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Distressed aged consuming poison
रूपये - फोटो : ब्यूरो

भूड़ क्षेत्र में सूदखोर के तगादे से तंग आकर वृद्ध ने जहर खाकर जान दे दी। वृद्ध के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार दो सूदखोरों को ठहराया है। वृद्ध की मौत के बाद सूदखोर भूमिगत गए हैं। वृद्ध के पुत्र ने सूदखोरों और कमेटी संचालकों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


मूलरूप से अजनारा निवासी घूरेलाल (75) भूड़ क्षेत्र में भैंस का दूध बेचकर अपने परिवार का पेट भरते थे। परिजनों ने बताया कि कुछ साल पहले घूरेलाल ने गांव निवासी सूदखोर से कुछ रुपये उधार ले लिए थे। कर्ज को चुकाने में घूरेलाल की 10 बीघा जमीन बिक गई, लेकिन कर्ज चुकता नहीं हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद घूरेलाल ने कर्जा चुकाने के लिए कमेटी डाली। लेकिन वहां भी उसके साथ धोखा हुआ। कमेटी के कुछ लोगों ने घूरेलाल का रुपया लौटाने से इंकार कर दिया। वृद्धा अवस्था होने के चलते घूरेलाल सख्ती से तकादा नहीं कर पा रहा था। जबकि सूदखोर और अन्य लोग आए दिन घूरेलाल पर रुपये देने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तंग आकर घूरेलाल ने बुधवार रात जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया। बृहस्पतिवार सुबह घूरेलाल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। घूरेलाल के बेटे ओमप्रकाश ने सूदखोरों व कमेटी संचालकों के खिलाफ तहरीर दी है।

‘धमकी से तंग आकर उठा रहा हूं कदम’
सुसाइड नोट में घुरेलाल ने सूदखोरों और कमेटी के सदस्यों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। घूरेलाल ने लिखा है कि दो सूदखोर 20 फीसदी की दर से ब्याज वसूलते थे। बावजूद इसके आरोपी रात-दिन फोन कर परेशान करते थे।

जहां कमेटी डाली थी वहां से भी धमकी मिलती रहती थी जबकि पैसा कमेटी वालों के पास ही है। सूदखोरों और कमेटी वालों की धमकी से तंग आकर ही ऐसा आत्मघाती कदम उठा रहा हूं।

मेरे बाद कोई मेरे परिवार वालों को परेशान करता है तो मेरी मौत के जिम्मेदार सूदखोर और कमेटी वाले होंगे। हालांकि, पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। परिजनों के मुताबिक, कर्ज के चलते घूरेलाल की सारी जमीन बिक चुकी थी। इसलिए वह बुलंदशहर में आकर रहने लगा था।

परिवार से अलग रहता था घूरेलाल
पारिवारिक स्थिति खराब रहने के चलते घूरेलाल अपने दो पुत्र ओमप्रकाश और अशोक कुमार से अलग रहता था। बताते हैं कि एक बेटा सब्जी की दुकान करता है और दूसरा ड्राइवरी करता है।


भूड़ क्षेत्र में एक वृद्ध ने जहर खाकर आत्महत्या कर दी। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - आरके सिंह, नगर कोतवाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed