{"_id":"65b29bbd6f3cbbb8a0034224","slug":"devotees-take-a-dip-of-faith-in-ganga-on-paush-purnima-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-110603-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी
विज्ञापन
अनूपशहर में गंगा स्नान करते श्रद्धालु।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अनूपशहर/अहार/डिबाई/नरौरा। गंगा घाटों पर बृहस्पतिवार को पौष पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना की। भोर से लेकर दोपहर बाद तक घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। हालांकि कोहरा अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या कम रही।
अनूपशहर में पौष पूर्णिमा पर्व पर कड़ाके की सर्दी व गलन के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कस्बे के मस्तरामघाट, बबस्टरगंज, लाल महादेव और कुंज घाटों पर हर-हर गंगे के जयघोष के साथ आस्था की डुबकी लगाई। हिंदू समाज में पौष पूर्णिमा पर्व पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। पौष पूर्णिमा स्नान के साथ ही माघ स्नान का भी शुभारंभ हो जाता है। इसमें श्रद्धालु नर नारी माघी पूर्णिमा तक प्रतिदिन एक माह गंगा स्नान कर पुण्य की प्राप्ति करते हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को ठंड के असर के चलते गंगास्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही। गंगास्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना और दान पुण्य किया। अहार क्षेत्र के सिद्ध बाबा गंगा घाट और मां अवंतिका देवी मंदिर गंगा घाट पौष पूर्णिमा के अवसर पर कड़ाके की शीतलहर के बावजूद श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी। भक्तों ने घाटों पर श्री सत्य नारायण भगवान की कथा पंडितों से सम्पन्न कराई और प्रसाद वितरण किया। इसी तरह गंगा के कर्णवास, रामघाट, राजघाट समेत अन्य गंगा घाटों पर भी श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे और पूजा-अर्चना कर पुण्य कमाया।