फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Development work will be done in Secunderabad with Rs 19 crores

Bulandshahar News: सिकंदराबाद में 19 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Secunderabad with Rs 19 crores
सिकंदराबाद। नगर में 19 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। पालिका ने नगर में सड़क निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण, पेयजल और जल निकासी की व्यवस्था जैसे कार्यों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने बताया कि नगर में सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़, गौरखी स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए दो करोड़, नगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दो करोड़, जल निकासी की व्यवस्था के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। 10 करोड़ की लागत से नगर के मुख्य मार्गों समेत, गलि मोहल्लों की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सड़कों के निर्माण से नगर में यातायात बेहतर होने से नगरवासियों को सफर सुहाना होगा। पालिका क्षेत्र के हर घर तक शुद्ध पेय जल पहुंचाने के लिए दो करोड़ की लागत से ओवरहेड टैंक, पाइपलाइन डालने, पुरानी पाइप लाइनों की मरम्मत, पालिका के नलकूपों के क्षतिग्रस्त सामान को बदलने का कार्य किया जाएगा। दो करोड़ की लागत से गोरखी स्थित तालाब को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। तालाब के सौंदर्यीकरण के साथ ही घूमने के लिए तालाब के चारों को फुटपाथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के बैठने और प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। नगर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सभी नाले, नालियों को आपस में जोड़ा जाएगा। वहीं आवश्यकता अनुसार नाले, नालियों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव के जल्द मंजूर होने की संभावना है। संवाद

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed