{"_id":"674feb28204ed447270c4145","slug":"deputy-registrar-considered-the-expulsion-of-the-president-and-secretary-of-the-bar-association-as-valid-bulandshahr-news-c-30-gbd1005-524317-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: डिप्टी रजिस्ट्रार ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव के निष्कासन को माना वैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: डिप्टी रजिस्ट्रार ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव के निष्कासन को माना वैध
विज्ञापन
बुलंदशहर। डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसायटीज एवं चिट्स मेरठ ने डिस्टि्रक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव के निष्कासन को वैध माना है। उन्होंने कार्यवाहक अध्यक्ष राजाशील कुमार को पत्र भेजकर वर्ष 2024-25 के लिए एसोसिएशन का चुनाव कराने को कहा है।
डिस्टि्रक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा और सचिव पवन कुमार निम के खिलाफ अधिवक्ताओं के एक गुट ने गंभीर आरोप लगाया था। इसके बाद पांच नवंबर को बार सभागार में आम सभा का आयोजन कर एक राय होकर अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष और सचिव को एसोसिएशन से निष्कासित कर दिया था।
आमसभा में ही एसोसिएशन से निष्कासित किए गए अधिवक्ता दंपती अनुराग चौधरी व विनती चौधरी के निष्कासन को निरस्त करते हुए अधिवक्ता राजाशील कुमार को डिस्टि्रक्ट बार एसोसिएशन का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा और सचिव पवन कुमार निम ने इस निर्णय को अवैध करार दिया था।
विज्ञापन
कार्यवाहक अध्यक्ष राजाशील कुमार ने आम सभा के फैसले की सूचना छह नवंबर को डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसायटीज एवं चिट्स को देते हुए अध्यक्ष और सचिव के निष्कासन का प्रस्ताव भेजा था। 29 नवंबर को डिप्टी रजिस्ट्रार ने उक्त प्रस्ताव को स्वीकार कर अध्यक्ष व सचिव के निष्कासन को वैध माना है।
अधिवक्ता राजाशील कुमार को बार एसोसिएशन का कार्यवाहक अध्यक्ष मानते हुए आगामी चुनाव कराने के लिए पत्र भी जारी कर दिया है। कार्यवाहक अध्यक्ष राजाशील कुमार ने बताया कि उन्हें यह पत्र प्राप्त हो गया है।
सचिव ने डिप्टी रजिस्ट्रार के फैसले को मानने से किया इन्कार
डिस्टि्रक्ट बार एसोसिएशन के सचिव पवन कुमार निम ने बताया कि डिस्टि्रक्ट बार एसोसिएशन बुलंदशहर संस्था के रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसायटीज एवं चिट्स में नहीं हो पाया था। नवीनीकरण न होने से डिस्टि्रक्ट बार रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसायटीज एवं चिट्स की सदस्य नहीं है। इस वजह से उनका कोई भी फैसला एसोसिएशन पर लागू नहीं होता है। समय पर ही माडर्न बायलॉज के अनुसार चुनाव कराया जाएगा।