फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dense fog halts movement, orange alert issued

Bulandshahar News: घने कोहरे ने रोकी रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Dense fog halts movement, orange alert issued
खुर्जा में शुक्रवार सुबह छाया घना कोहरा। संवाद
बुलंदशहर। जिले में कोहरे से कड़ाके की ठंड से निजात नहीं मिल रही। बृहस्पतिवार की रात और सुबह करीब आठ बजे तक घने कोहरे के चलते दृश्यता 15 मीटर तक होने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। इसके साथ ही रात में पाला व दिन में शीतलहर चलने से हल्की धूप बेअसर रही। मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो दिन तक रात को पाला, कोहरा व शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात से शुरू हुआ घना कोहरा शुक्रवार सुबह आठ बजे के बाद तक छाया रहा। करीब 11 बजे धूप निकली लेकिन तेज हवा चलने से धूप का असर नहीं रहा। शाम ढलते ही फिर से ठंड बढ़नी शुरू हो गई। कोहरे का असर भी बढ़ता दिखाई दिया। इसका असर सुबह स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ आमजन के अलावा पशु व पक्षियों पर भी दिखाई दिया। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 79 और हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 16.8 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम विशेषज्ञ डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से शनिवार और रविवार को भी घना कोहरा, पाला व शीतलहर जारी रहने का अलर्ट जारी किया गया है। बुलंदशहर में कोहरे का ओरेंज अलर्ट है। शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed