फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dengue will be tested at community health centers also

Bulandshahar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी होगी डेंगू की जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Dengue will be tested at community health centers also
बुलंदशहर। अब जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी डेंगू की जांच करवाई जा सकेगी। डेंगू के दो केस सामने आने के बाद विभाग सीएचसी पर एनएस-1 किट भिजवा रहा है। अभी तक जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में डेंगू लक्षण वाले मरीजों की जांच होती थी। एनएस-1 किट से पॉजिटिव आने वाले लोगों में डेंगू की पुष्टि करने के लिए एलाइजा जांच की जाती है। शनिवार को जिला अस्पताल में एनएस-1 किट से 42 ने जांच करवाई।
विज्ञापन

जिले में वायरल बुखार का प्रकोप बना हुआ है। जिला अस्पताल समेत अन्य सरकारी चिकित्सालयों की ओपीडी में प्रतिदिन मरीज उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, गंभीर मरीजों को वार्ड में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। पिछले दिन जनपद निवासी बुखार पीड़ित दो मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई। इसमें एक की मौत हो चुकी हैं। वहीं, जिला अस्पताल समेत अन्य सरकारी चिकित्सालयों में प्रतिदिन डेंगू लक्षण वाले मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। जिन्हें जांच के लिए बुलंदशहर भेज दिया जाता है। हालांकि अभी तक एनएस-1 किट से जांच में कोई भी पॉजिटिव नहीं आया हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में जहां 306 मरीज वायरल बुखार के पहुंचे। वहीं, 42 लोगों में डेंगू के लक्षण होने पर एनएस-1 किट से जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। साथ ही नौ बुखार पीड़ितों को वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन


डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। डेंगू मरीज मिलने पर उन्हें भर्ती कर इलाज दिया जाएगा। इसके लिए डेंगू वार्ड भी बना दिए गए हैं। जांच का दायरा बढ़ाने के लिए सीएचसी पर भी एनएस-1 किट से जांच कराई जा रही है। इसके लिए एनएस-1 किट उपलब्ध कराई जाएगी। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed